Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में दूसरे दिन भी जारी है होमगार्ड परीक्षा:पहले दिन पहली पाली में 1555 और दूसरी पाली में 1572 ने छोड़ी परीक्षा

    4 hours ago

    1

    0

    होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट 2025 की दूसरे दिन की परीक्षा मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। परीक्षा को कराने के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही अधिकारी भी लगातार सेंटर का निरीक्षण कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग के बाद एंट्री की जा रही है। सभी अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर के अलावा बायो मैट्रिक चैकिंग की जा रही है। सुरक्षा कर्मी अभ्यर्थियों को जूते चप्पल उतरवा कर चेक कर रहे हैं। एग्जाम सेंटर पर पेन और एडमिट कार्ड के अलावा किसी अन्य चीज को ले जाने की किसी को अनुमति नहीं है। अधिकारी परीक्षा केंद्र के परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, केंद्र पर उपस्थित बायोमेट्रिक स्टाफ एवं सीसीटीवी कंट्रोल रूम का अधिकारी जायजा ले रहे हैं। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से कक्ष में परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों पर नजर रखी जा रही है। 17 सेंटर पर चल रही परीक्षा सेंटर पर केंद्र व्यवस्थापकों द्वारा गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। पुलिस और LIU की टीम आस-पास नियमित निगरानी रखे हुए है। उ प्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से आयोजित होमगार्ड्स की परीक्षा मथुरा के 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। यहां प्रति पाली में 7104 अभ्यर्थी है। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की जा रही है जिसमें प्रथम सत्र प्रातः 10 बजे से मध्यान 12 बजे तक तथा द्वितीय सत्र अपराह्न 3 बजे से सायं 5 बजे तक है। पहले दिन अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी पहले दिन की परीक्षा में प्रथम पाली में 5549 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1555 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 5532 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। 1572 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में उपस्थिति 78.11 प्रतिशत रही तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति 77.87 प्रतिशत रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में गर्मी और धूप का कहर बरकरार:चिलचिलाती धूप में घर से निकलना मुश्किल, हीट वेव की चेतावनी जारी
    Next Article
    पीलीभीत में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, एक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment