Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, एक घायल

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। कटना नदी पुल के पास एक मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार रात करीब 7:50 बजे हुई। गजरौला निवासी सीताराम (60 वर्ष) पुत्र भूपराम, अपने साथी माखनलाल पुत्र नन्हें लाल (निवासी लदुपुरिया) के साथ मोटरसाइकिल (नंबर UP26 U 4260, एचएफ डीलक्स) से जा रहे थे। कटना नदी के पुल के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सीताराम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सीताराम को जिला अस्पताल पीलीभीत भिजवाया। उपचार के दौरान गंभीर चोटों के कारण सीताराम की मृत्यु हो गई। इस खबर से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की वैधानिक जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दूसरे दिन भी जारी है होमगार्ड परीक्षा:पहले दिन पहली पाली में 1555 और दूसरी पाली में 1572 ने छोड़ी परीक्षा
    Next Article
    मनरेगा में 61,880 रुपये की वित्तीय अनियमितता:प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक से होगी वसूली, डीएम ने दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment