Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में विप्र स्वाभिमान सम्मेलन:माता प्रसाद पांडे बोले- ब्राह्मणों को स्वाभिमान के लिए जागना होगा

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के ब्रज क्षेत्र में अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण महासभा द्वारा विराट विप्र स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया, जहां समाज के संगठन, एकता और स्वाभिमान को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माता प्रसाद पांडे, जगद्गुरु बलराम बाबा, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा और ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि माता प्रसाद पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने स्वाभिमान की रक्षा करना दोबारा सीखना होगा। पांडे ने जोर देकर कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन समाज की पहचान और सम्मान स्थायी होते हैं। उन्होंने ब्राह्मणों से आह्वान किया कि वे ऐसे नेतृत्व का चयन करें जो उनके हितों की रक्षा कर सके और निरंकुश होती सत्ता के खिलाफ आवाज उठाएं। इस अवसर पर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के बिना कोई भी सत्ता स्थापित नहीं हो सकती। वहीं, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष बिहारी लाल वशिष्ठ ने बताया कि ब्राह्मणों ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन वर्तमान में उन्हें उपेक्षा और हीन भावना का सामना करना पड़ रहा है। सम्मेलन में दूर-दराज से आए लगभग 250 ब्राह्मणों को मंच पर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने की, जबकि प्रदेश महामंत्री पंडित राजेश पाठक ने संचालन का दायित्व संभाला। इस दौरान हुकुम चंद तिवारी, सत्य प्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बालकिशन दीक्षित, महेश चंद शर्मा गोल्डी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब के नशे में युवक छत से गिरा, गंभीर घायल:नाती के नामकरण संस्कार के बाद हादसा, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    CSK रीयूनियन में धोनी-ब्रावो का चैंपियन गाने पर डांस:सुरेश रैना को गले लगाया; चेपॉक स्टेडियम में संजू-दुबे को सम्मानित किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment