Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा नगर आयुक्त ने बैठक की, होली की तैयारी:श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए दिए गए निर्देश

    12 hours ago

    1

    0

    मथुरा में आगामी विश्व विख्यात होली पर्व की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त जग प्रवेश ने निगम के अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में निर्देश दिए गए कि होली के अवसर पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। नगर आयुक्त ने जलकल विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने, लीकेज रोकने और सीवर ओवरफ्लो की समस्या न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त की जाएं। सफाई व्यवस्था पर जोर देते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी प्रमुख मार्गों, मंदिरों से जुड़े रास्तों और मंदिर परिसरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने शिफ्ट-वाइज सफाई सुनिश्चित करने और सार्वजनिक शौचालयों को 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए। शौचालयों पर कर्मचारियों की नियमित तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि मंदिर मार्गों और प्रमुख सड़कों पर गड्ढों का तत्काल पैचवर्क कराया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई बाधा न आए। इसके अतिरिक्त, नगर क्षेत्र में समुचित प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने, स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह दुरुस्त रखने और प्रमुख तिराहों-चौराहों के सौंदर्यीकरण के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर नगर आयुक्त चंद्रन प्रकाश पाठक, अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, कल्पना सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्ची ने स्कूल में निगला मोती, तड़प कर मौत:खेल-खेल में मुंह में रखा ब्रेसलेट का मोती, गला पकड़कर रोने लगी
    Next Article
    बरेली में विश्व प्रसिद्ध रामलीला का 166वां वार्षिकोत्सव:25 फरवरी से शुरू होकर 15 मार्च को होगा समापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment