Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा से अपहृत डाककर्मी का शव पलवल में मिला:गोली मार कर बॉडी को लगाई आग; अंगूठी से परिजनों ने की पहचान

    3 hours ago

    1

    0

    दिल्ली-आगरा हाईवे पर अपराध का एक ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने उत्तर प्रदेश और हरियाणा, दोनों राज्यों की पुलिस को हिलाकर रख दिया है। मथुरा से 9 फरवरी को अगवा किए गए डाककर्मी रामवीर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। कातिलों ने पहचान मिटाने के लिए शव को पलवल के गदपुरी इलाके में जलाकर फेंक दिया था। शनिवार को एक अंगूठी ने इस कत्ल का राज खोल दिया। अब DNA जांच कराई जाएगी। जानकारी अनुसार, मथुरा जिले के कामर गांव निवासी रामवीर 9 फरवरी को अपने गांव से अगरयाला पोस्ट ऑफिस में ड्यूटी के लिए गया था। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। दिनदहाड़े हुए इस अपहरण की सूचना मिलते ही शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव, सीओ छाता और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले में पांच टीमें गठित कीं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत के अनुसार, पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान जानकारी मिली कि पलवल जिले के गदपुरी थाना क्षेत्र के मांदकौल गांव के पास आगरा नहर में एक अधजला शव मिला है। शव को पलवल जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। शुक्रवार को मृतक के भाई अजीत और अन्य परिजनों ने हाथ की अंगूठी और पैर के निशान देखकर शव की पहचान रामवीर के रूप में की। दो नामजदों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि पहले अपहरण का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज था। शव की पहचान होने के बाद मृतक के भाई ने पलवल निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ अपहरण, हत्या और सबूत नष्ट करने की शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण के साथ हत्या की धाराएं भी जोड़ दी हैं। शिकायत में कहा गया है कि एक आरोपी ने मृतक की रिश्ते की बहन को बहला-फुसलाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी, जिसका रामवीर ने विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। तीन दिन पहले खरीदी थी पुरानी कार एसपी देहात ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान की और उसके पूर्व मालिक से पूछताछ की। उसने बताया कि नामजद युवक ने 6 फरवरी को ही कार खरीदी थी। पुलिस तब से आरोपियों की तलाश कर रही थी, लेकिन वे फरार हैं। गोली मारने के बाद शव जलाने की आशंका गदपुरी थाना की बघौला चौकी प्रभारी एएसआई सतेंद्र ने बताया कि 11 फरवरी को अधजला शव मिला था। शुक्रवार को पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नूंह के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले गोली मारकर हत्या की और बाद में शव को जलाया। गोली लगी या नहीं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। मामले की आगे की जांच और कार्रवाई मथुरा पुलिस द्वारा की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में वकील की मौत, घर लौटते समय हुई घटना
    Next Article
    गाजियाबाद में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा कड़ी:एडिशनल CP राजकरन नैय्यर ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, बम निरोधक दस्ते से चेकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment