Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा कड़ी:एडिशनल CP राजकरन नैय्यर ने फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, बम निरोधक दस्ते से चेकिंग

    1 hour ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर व देहात में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरन नैय्यर ने शहर में अलग अलग स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शहर के प्रमुख दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर वहां कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था देखी। यहां एसीपी और थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ियों की लाइन अलग हों और आम भक्तों की लाइन अलग होनी चाहिए। शहर में बम निरोधक दस्ते से चेकिंग की जा रही है। मंदिर परिसर के आसपास ड्रोन से निगरानी दूधेश्वरनाथ मंदिर प्रमुख मंदिर है। महाशिवरात्रि पर यहां भारी संख्या में कांवड़ियों के अलावा आम भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। यहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चलते सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्जन किया गया है। जिससे कांवड़ियों को परेशानी न उठानी पड़े। इसके साथ मंदिर के प्रमुख गेट से लेकर अंदर तक सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। बाहर के सभी रास्तों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गईं हैं। जहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सभी एसीपी खुद पैदल मार्च करें एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नैय्यर ने सभी एसीपी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने सर्किल में फोर्स के साथ पैदल गश्त करें। सभी संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट रहें। बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अलर्ट होकर ड्यूटी करें। जहां डायवर्जन की ड्यूटी लगाई गईं वहां यदि कोई भी लापरवाही मिली तो सम्बंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा से अपहृत डाककर्मी का शव पलवल में मिला:गोली मार कर बॉडी को लगाई आग; अंगूठी से परिजनों ने की पहचान
    Next Article
    रामपुर डायट में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव संपन्न:शिक्षकों, प्रशिक्षुओं ने टीएलएम, बेस्ट प्रैक्टिसेज और कलाकृतियां प्रदर्शित कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment