Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-संभल में तेज आंधी, होर्डिंग-पेड़ गिरे:गाजियाबाद में सुबह बूदांबादी, यूपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम बदल गया है। गाजियाबाद, हाथरस और नोएडा में बुधवार देर रात आंधी के साथ बारिश हुई। मथुरा में तेज आंधी से सड़क पर लगे होर्डिंग गिर गए हैं। कई जगह पेड़ और बिजली के पोल भी गिर गए। खड़ी फसलें को भी नुकसान हुआ है। एक मकान की छत भी ढह गई। संभल में भी तेज आंधी चली। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 6 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बुधवार की बात करें, तो बांदा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुलंदशहर और आगरा में धूल भरी आंधी चली। आंधी-बारिश के विजुअल देखिए… क्यों बदला मौसम, जानिए लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से अफगानिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर यूपी तक दिख रहा है। इसके चलते मौसम में बदलाव हुआ है। 20 मार्च से इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। बारिश से अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। गेहूं, अरहर को होगा नुकसान, कैसे बचान करें कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और तेज हवा का असर रबी, जायद और बागवानी फसलों पर पड़ सकता है। इस समय अरहर, सरसों, चना, मटर, मूंग और मूंगफली में फलियां बन रही हैं। दाने भर रहे हैं। तेज हवा चलने से फलियां फट सकती हैं। दाने झड़ सकते हैं। गेहूं की फसल भी तेज हवा से गिर सकती है, जिससे पैदावार कम होने का खतरा है। सब्जियों में भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा, तरबूज, खरबूजा, बैंगन और मिर्च के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि जो फसल पक चुकी है, उसकी तुरंत कटाई कर लें और उसे सुरक्षित जगह पर रखें। खेतों में पानी जमा न होने दें, इसके लिए जल निकास की सही व्यवस्था करें। 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ------------------------- मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- राजस्थान-MP में बारिश और ओले गिर सकते हैं:हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं; उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में बर्फबारी देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित कई शहरों में बुधवार देर रात से ही घने बादल छाए हुए हैं। 20 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। ठंडी हवाएं चलने से तापमान 2 से लेकर 9 डिग्री तक गिर गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में नकली टेलीफोन एक्सचेंज संचालक गिरफ्तार, लाखों के उपकरण बरामद
    Next Article
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी:नवरात्रि के पहले दिन रामलला का दर्शन करेंगी, श्रीराम यंत्र के पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment