Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी:नवरात्रि के पहले दिन रामलला का दर्शन करेंगी, श्रीराम यंत्र के पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी

    5 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या दौरे पर हैं। वह आज भगवान राम और शबरी माता के मंदिर में जाएंगी। वहां पर दर्शन पूजन करेंगी। उनकी आरती उतारेगी। इसके बाद सप्त मंडपम का दर्शन करने जाएंगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति सुबह 11 बजे विमान से महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगी। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से सीधे एनएच-27 के रास्ते सुबह 11:30 बजे राममंदिर पहुंचेगा। राम मंदिर में राष्ट्रपति रामलला का दर्शन पूजन करेंगी। उसके बाद परकोटे के दुर्गा माता मंदिर जाएंगी। वहां पर पूजा-अर्चना कर राम परिवार का दर्शन करेंगी। इसके बाद दूसरे फ्लोर पर श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन में शामिल होंगी। फिर 12:45 बजे समारोह में शामिल होंगी। करीब 3 बजे वह मथुरा के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्र्पति अयोध्या में करीब 5 घंटे रहेंगी। राष्ट्रपति का दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि 19 मार्च को हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहा है, उसी दिन द्रौपदी मुर्मू रामनगरी पहुंचेंगी। इस मौके पर वे राममंदिर परिसर में श्रीरामयंत्र स्थापित करेंगी। जानिए क्या है श्रीराम यंत्र और इसकी खासियत अयोध्या के ज्योतिषाचार्य रघुनाथ दास शास्त्री बताते हैं- श्रीराम यंत्र एक विशेष वैदिक ज्यामितीय संरचना है। इसमें भगवान राम और अन्य देवी-देवताओं की दिव्य ऊर्जा को मंत्रों और आकृतियों के माध्यम से स्थापित किया जाता है। यह यंत्र पूजा, ध्यान और सकारात्मक ऊर्जा के केंद्र के रूप में काम करता है। यंत्र पर भगवान श्रीराम समेत अन्य देवी-देवताओं के विभिन्न वैदिक मंत्र अंकित हैं, जिन्हें अत्यंत शुभ और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे से जुड़ी अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-संभल में तेज आंधी, होर्डिंग-पेड़ गिरे:गाजियाबाद में सुबह बूदांबादी, यूपी के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट
    Next Article
    गोरखपुर में भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या:पत्नी बोलीं- मारने वाले मोहरा, असली खिलाड़ी कोई और…योगी जी बुलडोजर चलवाइए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment