Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा सब्जी मंडी में प्रशासन का अभियान:निर्धारित समय के बाद बिक्री पर कार्रवाई, विक्रेताओं में मची अफरा-तफरी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा की सब्जी मंडी में गुरुवार को प्रशासन ने निर्धारित समय के बाद भी सब्जी बेच रहे विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा और मंडी समिति सचिव के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अभियान चलाया, जिससे मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही मंडी में मौजूद सब्जी विक्रेताओं और व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई विक्रेता अपनी धकेलें और सामान समेटकर इधर-उधर भागने लगे। इस अचानक हुई कार्रवाई के कारण कुछ समय के लिए मंडी में भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। प्रशासन ने बताया कि मंडी में सब्जी बिक्री का निर्धारित समय सुबह से दोपहर 12 बजे तक है। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक मंडी में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाता है। इसके बावजूद, कई विक्रेता नियमों की अनदेखी कर निर्धारित समय के बाद भी बिक्री करते पाए गए, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान, अवैध रूप से खड़ी की गई सब्जी विक्रेताओं की धकेलों को जेसीबी मशीन से हटाया गया। कुछ धकेलें ध्वस्त भी की गईं, जिससे पूरे मंडी क्षेत्र में खलबली मच गई। इस कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी भी दिखी, हालांकि अधिकारियों ने नियमों के पालन पर जोर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम मंडी की व्यवस्था बनाए रखने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के बाद कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे आगरा जलकल जीएम सस्पेंड:4.30 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, नगर आयुक्त ने शासन को लिखा था लेटर
    Next Article
    जानवी ने 10वीं यूपी बोर्ड परीक्षा में किया जिला टॉप:बोलीं- सोशल मीडिया से दूरी बनाई, रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment