Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा वृंदावन में बढ़ती भीड़ का मुद्दा उठा राज्यसभा में:सांसद अरुण सिंह ने कहा चलाई जाए मेट्रो या रैपिड ट्रेन, ब्रज रज को लेने के लिए श्रद्धालु आतुर रहते हैं

    14 hours ago

    1

    0

    मथुरा वृंदावन में उमड़ रही भारी भीड़ का मुद्दा राज्यसभा में उठा। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने सभापति के समक्ष यहां उमड़ रही भीड़ को देखते हुए मेट्रो या रैपिड ट्रेन चलाने की मांग रखी। राज्यसभा सांसद ने कहा मथुरा वृंदावन की रज लेने के लिए श्रद्धालु आतुर नजर हैं। बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए यहां रज समस्या बढ़ती जा रही है। दर्शनों को उमड़ती है भीड़ मथुरा वृंदावन में हर दिन दर्शनों के लिए भारी भीड़ पहुंचती है। जिसकी बजह से ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ती जा रही है। यही बजह है कि शासन प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नई नई योजनाओं को लेकर आते हैं। बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने इस मुद्दे को सदन में उठाया। रज का है महत्व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि ब्रज की रज का अपना महत्व है। यहां वृंदावन,गोवर्धन आदि जगह पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा करने आते हैं। इनमें बहुत अधिक ऐसे हैं जो कि दंडवती यानी लेटकर परिक्रमा करते हैं। दंडवती परिक्रमा का उद्देश्य है कि ब्रज की रज उनके शरीर पर लगे। जिससे उनका उद्धार हो। कहा जाता है मुक्ति कहे गोपाल से मेरी मुक्ति बताए ब्रज रज उड़ मस्तक लगे तो मुक्ति मुक्त हो जाए। मेट्रो या रैपिड से होगा सुधार राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने सदन में उपसभापति सी पी राधाकृष्ण के समक्ष मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में 26 मेट्रो ट्रैक हैं जो पहले 5 थे। अगर यहां मेट्रो और रैपिड ट्रेन चलाई जाएगी तो पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित परिवहन मिलेगा। इसके साथ ही ट्रैफिक की समस्या का भी निस्तारण होगा और रज भी उनके शरीर पर लगेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा शहर की सड़के गड्ढों में,हादसों का बढ़ रहा खतरा:बिना सुरक्षा के खोदी जा रही सड़के, ठेकेदारों के सामने जिम्मेदार चुप
    Next Article
    हापुड़ में टैक्स बार एसोसिएशन का प्रदर्शन:न्यायिक कार्य ठप, रामपुर में अधिवक्ता की हत्या को लेकर रोष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment