Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माध्यमिक शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली पर किया प्रदर्शन:11 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों को स्थायी करने की मांग

    18 hours ago

    2

    0

    औरैया में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से इन 11 सूत्रीय मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया है। इन मांगों में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन योजना की बहाली और तदर्थ शिक्षकों के स्थायित्व का मुद्दा शामिल है। शिक्षकों की मुख्य मांग है कि प्रदेश के सभी स्तर के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) को फिर से लागू किया जाए और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को समाप्त किया जाए। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सेवाओं को स्थायी करने की मांग की गई है। 9 नवंबर 2023 के शासनादेश से वंचित तदर्थ शिक्षकों के संबंध में उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निर्णय लेकर उन्हें विनियमितीकरण की परिधि में लाने और जब तक न्यायालय से अंतिम निर्णय न आ जाए, तब तक उन्हें कार्यरत रखते हुए वेतन देने की भी मांग की गई है। अन्य मांगों में चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान को ऑनलाइन करना, आठवें वेतन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी करना, प्राप्त हो रहे 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को वेतन का अंश मानते हुए वेतन एवं अन्य भत्ते देना शामिल है। केंद्रीय कर्मचारियों की भांति अवकाश ग्रेच्युटी और अन्य भत्तों का लाभ प्रदेश के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को भी तत्काल दिए जाने की मांग की गई है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आमेलित विषय विशेषज्ञों को वित्त विभाग द्वारा 28 जून 2024 को जारी शासनादेश के अनुसार नई पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में जोड़ने का आदेश जारी करने की भी मांग की गई है। साथ ही, सभी प्रकार के अवशेषों का भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष उमाकांत दीक्षित, जिला महामंत्री पवन कुमार तिवारी, संरक्षक प्रेम नारायण दुबे, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर CISF जवानों को CPR ट्रेनिंग:आपात स्थिति में यात्रियों की जान बचाने के लिए किया गया प्रशिक्षित
    Next Article
    देवरिया में दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा:11 साल पुराने मामले में 'ऑपरेशन कन्विक्शन' के तहत कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment