Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

    3 hours from now

    1

    0

    मथुरा (उत्तर प्रदेश), सात अक्टूबर वृंदावन के एक आवासीय विद्यालय में पानी की टंकी साफ करने के लिए उसके अंदर गए चार छात्रों की मौत हो गई और एक अन्य छात्र बेहोश हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार को ‘वृंदावन गुरुकुलम’ में हुई जो वृंदावन थाना क्षेत्र में आता है।ऐसा बताया जा रहा है कि टंकी से दुर्गंध आने पर छात्र उसे साफ करने के लिए उसके अंदर गए थे। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि पहले एक छात्र टंकी साफ करने के लिए उसके अंदर गया लेकिन वह बाहर नहीं आया। कुमार ने बताया कि उसके बाहर न आने पर चार अन्य छात्र भी टंकी के अंदर गए और जब वे भी बाहर नहीं निकले तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।उन्होंने बताया कि सभी छात्रों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच थी और वे सभी आवासीय विद्यालय के छात्र थे। कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।एसएसपी ने बताया कि बेहोश हुआ पांचवां छात्र अब सुरक्षित है और बातचीत कर रहा है तथा उसे बेहतर निगरानी के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनाक्रम का पता लगाने के लिए विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा
    Next Article
    Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment