Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मड़ावरा में पंचकल्याण महोत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम:केशव प्रसाद मौर्य बोले - भारत किसी को छेड़ेगा नहीं, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं

    12 hours ago

    1

    0

    ललितपुर के मड़ावरा ब्लॉक के ग्राम कारीटोरन में चल रहे पंच कल्याण महोत्सव में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महोत्सव में आयोजक समिति ने उपमुख्यमंत्री का फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने मुनिश्री से आशीर्वाद लिया। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने चंद्रगुप्त मौर्य और उनके वंशजों के त्याग का वर्णन किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मुन्ना लाल जैन ने कारीटोरन में पुलिस चौकी, बैंक और स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव की बात उठाई। इस पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से भाजपा की डबल इंजन सरकार बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। सरकार ने गरीबों के लिए खजाना खोला है, जिसके तहत किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के खातों में 2 हजार रुपए की राशि डाली जा रही है। सरकार महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए भी काम कर रही है। उन्होंने 2047 तक भारत और उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने का लक्ष्य भी दोहराया, जिसके तहत भारत 21 साल के अंदर विश्व की आर्थिक शक्ति बनेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व में अलग प्रकार का संकट है, लेकिन मुक्ति का रास्ता भारत और उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त राष्ट्र में दिए गए बयान का जिक्र किया कि भारत ने युद्ध नहीं, बुद्ध दिया है; अशांति नहीं, शांति देने का काम किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत किसी का कुछ छीनता नहीं है, बल्कि जो उसके पास है उसे देने का काम करता है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि भारत किसी को छेड़ेगा नहीं, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो भारत उसे छोड़ेगा भी नहीं। उन्होंने कहा कि हम किसी पर हमला नहीं करेंगे और न ही गोली चलाएंगे, लेकिन यदि कोई हमारे देश पर गोली चलाएगा तो भारत गोली का जवाब गोला से देने में भी पीछे नहीं हटेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएचसी में डॉक्टर और वार्ड बॉय से मारपीट:ऑक्सीजन लगाने-रेफर करने को लेकर विवाद, महिला की रास्ते में मौत
    Next Article
    सीतापुर में SI परीक्षा: 11,520 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम:56% महिला अभ्यर्थी शामिल, CCTV से होगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment