Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएचसी में डॉक्टर और वार्ड बॉय से मारपीट:ऑक्सीजन लगाने-रेफर करने को लेकर विवाद, महिला की रास्ते में मौत

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के कटराबाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ऑक्सीजन लगाने और मरीज को रेफर करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदु राणा के पति डॉ. अरुण कुमार सिंह और वार्ड बॉय सुधीर पांडेय के साथ तीमारदारों ने मारपीट की। घटना में डॉ. सिंह और वार्ड बॉय पांडेय को चोटें आई हैं, जिनका सीएचसी कटराबाजार में मेडिकल कराया गया है।डॉ. अरुण कुमार सिंह की तहरीर पर कटराबाजार थाने में चचेरा निवासी नरेंद्र तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कटराबाजार थाने के ठीक बगल स्थित स्वास्थ्य केंद्र में हुई। जानकारी के अनुसार, आरोपी नरेंद्र तिवारी अपने दोस्त की 60 वर्षीय दादी नईका को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण इलाज के लिए सीएचसी कटराबाजार लेकर पहुंचे थे। नईका की हालत गंभीर थी और डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान नरेंद्र तिवारी ने नईका को ऑक्सीजन लगाकर रेफर करने की मांग की। इस बात को लेकर डॉ. अरुण कुमार सिंह और नरेंद्र तिवारी के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद नरेंद्र तिवारी ने डॉ. सिंह और वार्ड बॉय सुधीर पांडेय के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल सीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा और एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी कटराबाजार का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जांच की। डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वे ओपीडी देख रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक गंभीर मरीज नईका आई है। उन्होंने बताया कि डॉ. प्रियंका द्वारा मरीज को एक घंटा पहले ही रेफर किया जा चुका था, लेकिन तीमारदार उसे ले जाने के बजाय विवाद कर रहे थे। जब उन्होंने जानकारी लेनी चाही, तो नरेंद्र तिवारी ने उनके और उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कटरा थाना अध्यक्ष विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में अमन-चैन से हुई जुमा अलविदा की नमाज:DM-SSP भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे; बोले-लोग शांति और आपसी सौहार्द से मनाएं त्योहार
    Next Article
    मड़ावरा में पंचकल्याण महोत्सव में शामिल हुए डिप्टी सीएम:केशव प्रसाद मौर्य बोले - भारत किसी को छेड़ेगा नहीं, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ेगा तो उसे छोड़ेगा भी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment