Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ के चकेश्वर गांव में युवक को गोली मारी:पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया, घायल जिला अस्पताल रेफर

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चकेश्वर गांव में गुरुवार शाम आठ बजे एक युवक को गोली मार दी गई। बाइक सवार चार हमलावरों ने घर के सामने बैठे युवक पर फायरिंग की। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, चकेश्वर निवासी 18 वर्षीय ऋषि प्रसाद गुरुवार शाम करीब आठ बजे अपने घर के सामने बैठा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और अचानक ऋषि पर गोली चला दी। गोली ऋषि के हाथ और कमर के पास लगी। गोली लगने के बाद ऋषि लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद चारों हमलावर मौके से भागने लगे। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। घायल ऋषि प्रसाद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पूरे मामले पर सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। फायरिंग की घटना के बाद घटनास्थल के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को:अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठकों में निर्देश
    Next Article
    चित्रकूट में रेलवे पटरी पर अज्ञात शव बरामद:बहिलपुरवा स्टेशन के पास मिला, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment