Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा, कम हुई दृश्यता:19 न्यूनतम और 30 डिग्री रहा अधिकतम तापमान, धीमी गति से चले वाहन

    1 day ago

    7

    0

    मऊ के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार सुबह घने कोहरे ने रफ्तार थाम दी। सुबह करीब सात बजे तक गांवों और ग्रामीण सड़कों पर दृश्यता कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सफर करना पड़ा। वहीं, शहरी इलाकों में हल्का कोहरा और धुंध छाई रही। दिवाली के बाद से सुबह दिख रहा कोहरा दिवाली के बाद से जिले में सुबह कोहरा दिखाई दे रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। सुबह और शाम लोग गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं। कामकाज के लिए घरों से निकलने वालों को ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। 19 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, AQI 118 शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटे रही। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 118 दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बढ़ सकती है ठंड ग्रामीण इलाकों में कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम रही। वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ा और हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए आने वाले दिनों में सुबह और शाम ठंड बढ़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में खराब हालत में हवा:नवंबर में 6 दिन ऑरेंज जोन में पहुंचा AQI, बर्फीली हवा से बदलेगा मौसम
    Next Article
    मेरठ मे हेलिकॉप्टर से दुल्हन लाया युवक:हापुड़ के देहरा गांव में पहुंची बारात, पोता बोला- दादी की इच्छा थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment