Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ के युवा किसान ने देसी पॉलीहाउस बनाया:कम लागत में पौधे तैयार कर कमा रहे लाखों का मुनाफा

    9 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के बड़राव गांव के युवा किसान अनुपम मौर्य ने देसी जुगाड़ से पॉलीहाउस बनाकर खेती में एक नया प्रयोग किया है। वे महंगे पौधे खरीदने के बजाय घर पर ही कम लागत में बीज से पौधे तैयार कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हो रही है। अनुपम ने बताया कि उन्होंने यूट्यूब से प्रेरणा लेकर इलेक्ट्रिक में इस्तेमाल होने वाले पीवीसी पाइप्स को जोड़कर पॉलीहाउस का ढांचा तैयार किया। इसके ऊपर बाजार से सफेद प्लास्टिक लाकर तिरपाल की तरह ढका, जिससे अंदर नियंत्रित वातावरण बनता है। पहले उन्हें बाजार से बीज और पौधे खरीदने में काफी खर्च आता था। इस खर्च को कम करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए उन्होंने यह देसी तरीका अपनाया। वर्तमान में, वे अपने पॉलीहाउस में नाशपाती और तरबूज की पौध तैयार कर रहे हैं। अनुपम के अनुसार, वे लगभग ₹1 लाख प्रति किलो कीमत वाले बीज से पौधे तैयार कर रहे हैं। "बॉबी" वैरायटी के पौधे 15-20 दिनों में रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं, जबकि बीज से पौधा पूरी तरह विकसित होने में लगभग 21 दिन लगते हैं। बीज तैयार करने के लिए कोकोपीट और कंपोस्ट का उपयोग किया जाता है, और पौधों को सुरक्षित रखने के लिए फफूंदनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह देसी पॉलीहाउस लगभग 6 महीने तक आसानी से चलता है। इसके बाद केवल ऊपर लगी प्लास्टिक शीट बदलनी पड़ती है, जबकि ढांचा वैसा ही रहता है। तापमान नियंत्रित रखने के लिए अनुपम ने खुद ही देसी जुगाड़ से हीटर और तापमान नियंत्रक उपकरण भी बनाया है, क्योंकि तापमान संतुलित न होने पर पूरी फसल खराब हो सकती है। अनुपम का कहना है कि इस कम लागत वाले पॉलीहाउस से किसानों को दोहरा फायदा हो सकता है। एक तो पौधे सस्ते में तैयार हो जाते हैं, और दूसरा, अतिरिक्त पौध बेचकर अतिरिक्त आय भी होती है। उनका मानना है कि जो किसान बाजार से महंगे पौधे खरीदते हैं, वे इस तरीके से कम बजट में खुद पौध तैयार कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने महिला को सड़क पर पटका, महिला को गंभीर:अमेठी में बच्चों के मामूली झगड़े के बाद मारपीट, आरोपी हिरासत में
    Next Article
    बाबा विश्वनाथ को आज चढ़ेगी शगुन की हल्दी:लिंगिया महाराज के आवास से उठेगी शिव विवाह की पहली रस्म, 11 वैदिक ब्राह्मण करेंगे अनुष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment