Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ कलेक्ट्रेट में सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन:लव जिहाद समेत अन्य मुद्दों पर सख्त कानून की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर सख्त कानून बनाने की मांग की गई। संगठन के प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन में हिंदू जागरण मंच का भी सहयोग रहा। ज्ञापन में तथाकथित "लव जिहाद" के खिलाफ बने कानून को और अधिक सख्त व प्रभावी बनाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद लड़कियों के विवाह संबंधी मामलों में पर्याप्त नियंत्रण नहीं रह पाता, इसलिए इस दिशा में कड़े प्रावधान किए जाने चाहिए। विशेष नियम बनाने की मांग उठाई ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि यदि कोई नाबालिग लड़की अभिभावकों की जानकारी या उपस्थिति के बिना विवाह करती है, तो ऐसे विवाह को अमान्य घोषित किया जाए। साथ ही, संबंधित पक्षों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, समिति ने जिम और सैलून के संचालन से जुड़े मामलों में भी विशेष नियम बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर महिलाओं को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण और अन्य अवैध गतिविधियों में धकेला जा रहा है। उन्होंने सरकार से इन मामलों पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाने का आग्रह किया। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त किया और उसे संबंधित स्तर पर विचार के लिए भेजने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'अपराधियों की जाति देखकर हो रही कार्रवाई':लखनऊ में स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- 4 मई को करेंगे विरोध प्रदर्शन
    Next Article
    गोरखपुर में दोपहर में तेज धूप के किया परेशान:कल फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment