Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 395 वाहनों का चालान, एक सीज:यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक विशेष अभियान के तहत 395 वाहनों का चालान किया गया और एक वाहन को जब्त (सीज) किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर शनिवार देर शाम तक जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए 44 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 49 अलग-अलग स्थानों पर लगभग 752 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर 395 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया और एक वाहन को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और उनका पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की भी जांच की गई और अन्य लोगों को हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के 48 केंद्रों पर आज होगी NEET परीक्षा:21,388 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड, ताबीज और कलावे की होगी जांच, 45 मिनट पहले पहुंचे
    Next Article
    फिरोजाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने ससुरालियों पर फांसी लगाकर हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment