Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के 48 केंद्रों पर आज होगी NEET परीक्षा:21,388 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड, ताबीज और कलावे की होगी जांच, 45 मिनट पहले पहुंचे

    1 hour ago

    1

    0

    मेडिकल में दाखिले के लिए NEET परीक्षा रविवार को वाराणसी के 48 सेंटरों पर होगी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। जिला प्रशासन की देखरेख में यह परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा के अनुसार सभी 48 सेंटरों पर पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया गया है। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। नकल पर लगाम के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ में हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा लेयर में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। जिसमें 21,388 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 48 केंद्रों पर आज होगी NEET परीक्षा एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया - मेडिकल की पढ़ाया में दाखिले के लिए NEET की परीक्षा आज शहर के 48 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा के पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी। इसे लेकर बैठक कर सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है। यह परीक्षा पेन-पेपर आधारित होगी। पारदर्शी बोतल में लाना होगा पानी एडीएम सिटी ने बताया - गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थी पानी की बोतल ला सकते हैं लेकिन पानी की बोतल पारदर्शी होनी चाहिए। इसके अलावा धार्मिक चिह्न, कलावा, ताबीज आदि पहनने की अनुमति है लेकिन उनकी सघन जांच होगी। जांच के बाद ही उसके साथ प्रवेश मिलेगा। कम हील की चप्पल पहने लड़कियां एडीएम सिटी ने बताया - एग्जाम देने आने वाले अभ्यर्थी फूल बांह के कपड़े पहनें। जूते की जगह चप्पल का इस्तेमाल करें। लड़कियां कम हील की चप्पल पहनकर आएं। एडीएम ने बताया - परीक्षा सेंटर के आस-पास 200 मीटर तक भीड़ नहीं लगने दी जाएगी। इसके अलावा स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं और पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में तेज आंधी-बारिश:10 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही, फसलों को नुकसान
    Next Article
    मऊ में 395 वाहनों का चालान, एक सीज:यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment