Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त:15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान, ओवरलोडिंग पर भी कार्रवाई के आदेश

    19 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक एक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने यह जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसे वाहनों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिन पर पूर्व में किए गए चालान की धनराशि बकाया है। इसके अतिरिक्त, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले या अस्पष्ट/दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाकर खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, ओवरलोडिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को कम करना और अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाना है। इसे प्राथमिकता के आधार पर चलाया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी वाहन या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य केवल राजस्व की हानि को रोकना नहीं है, बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाना और पारिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखना भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में जान-गंवाने वाली बच्चियों के परिजनों से मिले विधायक:गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में हुई थी मौत, , परिजनों को 3-3 लाख रुपये की सहायता दी
    Next Article
    रामपुर में तापमान बढ़ा, ठंड से मिली राहत:न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, पार्क और हाईवे पर चहल-पहल बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment