Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में जान-गंवाने वाली बच्चियों के परिजनों से मिले विधायक:गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में हुई थी मौत, , परिजनों को 3-3 लाख रुपये की सहायता दी

    20 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के चूली गांव में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाली चार बच्चियों के परिजनों को बुधवार शाम आर्थिक सहायता प्रदान की गई। क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने पीड़ित परिवारों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत 3-3 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक और प्रमाण पत्र सौंपे। यह हादसा तीन दिन पहले हुआ था, जब चूली के कोड़र गांव की महिलाएं और बच्चियां एक धार्मिक आयोजन से लौट रही थीं। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में रश्मि (13 वर्ष), आजमा पटेल (18 वर्ष), शालिनी पासी (12 वर्ष) और हिमांशी पटेल (23 वर्ष) की मृत्यु हो गई थी। हादसे में प्रिया, रिया, मीना और रेशमा नामक चार अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय ने घटना के दिन ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने और एम्स तथा लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने में व्यक्तिगत रूप से रुचि ली थी। चेक वितरण के अवसर पर उन्होंने कहा कि वे सदैव पीड़ित और गरीब परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने इन परिवारों की पूरी उदारता के साथ मदद की है। इस अवसर पर डलमऊ के एसडीएम, सीओ गिरिजा शंकर तिवारी, थानाध्यक्ष जगतपुर सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की कॉलोनी में संदिग्धों की रेकी से दहशत:रात 3:30 बजे घरों के बाहर घूमते दिखे आधा दर्जन लोग; सीसीटीवी में कैद हुए
    Next Article
    मऊ में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त:15 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान, ओवरलोडिंग पर भी कार्रवाई के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment