Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में ढाई लाख बच्चों को लगेगा खसरा-रुबेला टीका:16 से 27 फरवरी तक चलेगा विशेष स्कूल-मदरसा टीकाकरण अभियान

    16 hours ago

    1

    0

    मऊ में 16 से 27 फरवरी तक खसरा-रुबेला विशेष स्कूल-मदरसा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में आज गुरुवार को सीएमओ मऊ डॉ. संजय गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि यह एक स्कूल-आधारित टीकाकरण अभियान है। इसमें खसरा-रुबेला बीमारी से बचाव के लिए एमआर वैक्सीन कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी बच्चों को लगाई जाएगी। यह अभियान 16 फरवरी से शुरू होकर सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो सप्ताह तक चलेगा। अभियान के लिए कुल 8 दिन निर्धारित किए गए हैं और यह 27 फरवरी तक जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग ढाई लाख बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जिले में 1500 विद्यालयों और मदरसों को चिह्नित किया गया है, जहां टीकाकरण किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जनवरी से अब तक जिले में खसरा के 24 मरीज मिल चुके हैं। खसरा से बच्चों में मृत्यु दर अधिक होती है। इसके लक्षणों में तेज बुखार के साथ शरीर पर छोटे लाल दाने या चकत्ते पड़ना, आंखों से पानी आना, नाक बहना और खांसी शामिल हैं। उन्होंने सलाह दी कि ऐसे लक्षण दिखने पर बच्चे को तुरंत आइसोलेट कर देना चाहिए और स्वास्थ्य विभाग को सूचित करना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग तब सक्रिय केस सर्च करता है, सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करता है, साफ-सफाई सुनिश्चित करता है और संक्रमण के स्रोत का पता लगाता है। साथ ही, यह भी जांच की जाती है कि गांव में कोई और बच्चा संक्रमित तो नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एंटी रोमियो स्क्वॉड की सख्ती:सिद्धार्थनगर में स्कूल-कॉलेजों और बाजारों में चली चेकिंग
    Next Article
    हाथरस में महाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय:हाथरस में ढाबों का निरीक्षण, अरहर दाल का नमूना लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment