Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महाशिवरात्रि से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय:हाथरस में ढाबों का निरीक्षण, अरहर दाल का नमूना लिया

    15 hours ago

    1

    0

    हाथरस में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय है। सहायक आयुक्त रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभाग लगातार निरीक्षण और नमूना कार्रवाई कर रहा है। कांवड़ रूट उमरावपुर, रतिभानपुर, एटा रोड, सिकंदराराऊ सहित विभिन्न मार्गों पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया गया। टीम ने मौके पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन परोसने तथा रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, उमरावपुर एटा रोड स्थित राहुल होटल एंड ट्रक ढाबा से तैयार अरहर दाल का नमूना गुणवत्ता जांच के लिए संग्रहित किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रधान जी फैमिली ढाबा उमरावपुर एटा रोड, बरेली रोड पर स्थित पंडित ढाबा और होटल श्री बजरंग ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। ढाबा संचालकों को दिए निर्देश सादाबाद तहसील के अंतर्गत आगरा रोड पर पंजाबी ढाबा शुद्ध शाकाहारी और चौधरी ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट की भी जांच की गई। मथुरा-मुरसान रोड पर जय बजरंग ढाबा, मां वैष्णो ढाबा, वैष्णवी ढाबा और प्रधान फैमिली ढाबा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि यह निरीक्षण कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में ढाई लाख बच्चों को लगेगा खसरा-रुबेला टीका:16 से 27 फरवरी तक चलेगा विशेष स्कूल-मदरसा टीकाकरण अभियान
    Next Article
    नारायण फाउंडेशन ने जरूरतमंद बेटी के विवाह में सहयोग किया:संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर गृहउपयोगी वस्तुएं भेंट कीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment