Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एंटी रोमियो स्क्वॉड की सख्ती:सिद्धार्थनगर में स्कूल-कॉलेजों और बाजारों में चली चेकिंग

    18 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने गुरुवार को महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन अभियान चलाया। टीम ने स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग कर छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले मनचलों और शोहदों पर नजर रखना तथा महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना था। इसी क्रम में, स्क्वॉड टीम ने होटल सिल्वर स्पून में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘प्रगति 2.0’ में भी भाग लिया। “स्वाभिमान और सफलता की ओर” थीम पर आधारित बाल उत्सव 2026 के दौरान महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, किसी भी परेशानी की स्थिति में खुलकर शिकायत करने और अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त, टीम ने थाना क्षेत्र के महनगा, मधुबेनिया, पुरानी नौगढ़ और चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया। स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। मुख्य सड़कों और चौराहों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई। बाजारों में महिला दुकानदारों से बातचीत कर आसपास की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई, ताकि छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके। अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। टीम ने मौके पर मौजूद महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस तरह की लगातार कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बना हुआ है और छात्राओं व महिलाओं में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। इस अभियान में प्रभारी एंटी रोमियो टीम शाइस्ता, महिला आरक्षी नेहा सिंह और आरक्षी श्रीप्रकाश शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में एलुमनाई टॉक हुई:CSJMU में कार्यक्रम हुआ, डॉ. एएस प्रसाद ने साझा किए सफलता के मंत्र
    Next Article
    मऊ में ढाई लाख बच्चों को लगेगा खसरा-रुबेला टीका:16 से 27 फरवरी तक चलेगा विशेष स्कूल-मदरसा टीकाकरण अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment