Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में फ्लाईओवर निर्माण में अनियमितता का आरोप:हिंदू जागरण समिति ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

    6 hours ago

    1

    0

    मऊ जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को हिंदू जागरण समिति भारत के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन जीरो बी ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) में मानकों के विपरीत घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। प्रदर्शन के बाद, संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि हिंदू जागरण समिति "भ्रष्टाचार मिटाओ, देश बचाओ" के नारे के साथ काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता की जा रही है। भारद्वाज ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह ओवरब्रिज शहरवासियों के लिए जीवनरेखा साबित होगा। इसके बनने से लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है, जिससे परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग दोहराई। हिंदू जागरण समिति के प्रांत मंत्री अमित वर्मा ने पुल निर्माण में पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञों की टीम गठित कर मौके का निरीक्षण कराने की बात कही। वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान वीरेंद्र पासवान, राजकमल श्रीवास्तव, रवि गुप्ता, अंजनी शर्मा, राजकुमार मौर्य, कमलेश सिंह, अनुराग बरनवाल, विजय रंजन सिंह, सतीश मद्धेशिया, प्रिंस गुप्ता, अभिषेक, हीरा यादव, योगेंद्र प्रजापति, विजय गुप्ता और अमरजीत चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ृ
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाने वाला गिरफ्तार:एक दिन पूर्व प्रेमिका को जहरीला पदार्थ पिलाकर की थी हत्या
    Next Article
    गाजीपुर में महिला दौड़ प्रतियोगिता 8 मार्च को:नेहरू स्टेडियम में 100 मीटर से लेकर 400 मीटर की दौड़ होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment