Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में गरीब समाज पार्टी का प्रदर्शन:जमीन के पट्टे समेत कई मांगों को लेकर CM को भेजा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में मंगलवार को डोम-मुसहर-नट-धरिकार-बांसफोर गरीब समाज पार्टी/अधिकार मंच के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सदर तहसील परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद संगठन ने उपजिलाधिकारी सदर के जरिए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर चिंता जताई। उन्होंने गरीब समाज की बुनियादी समस्याओं को हल करने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की। पार्टी अध्यक्ष अवधेश बागी ने कहा कि सरकार देशहित में काम करने का दावा करती है, लेकिन महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब और वंचित वर्ग लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। डोम, मुसहर, नट, धरिकार, बांसफोर, पत्थरकट और थारू समाज के लोगों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इन गरीब परिवारों को जमीन का पट्टा देने की मांग की। उनका कहना था कि कई परिवारों के पास रहने के लिए अपनी जमीन नहीं है और वे सड़क किनारे झोपड़ियों में रह रहे हैं। ज्ञापन में पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराने और राशन कार्ड जारी कर प्रति यूनिट 25 किलो राशन देने की भी मांग की गई। सरकारी हैंडपंप लगवाने की मांग प्रदर्शनकारियों ने झुग्गी-बस्तियों में पीने के पानी के लिए सरकारी हैंडपंप लगवाने की मांग की। उनका कहना था कि सरकारी जल योजनाओं का लाभ अब तक कई बस्तियों तक नहीं पहुंचा है। गरीब परिवारों के लिए बिजली का बिल 50 रुपये करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। बांसफोर समाज के लोगों ने बांस की उपलब्धता के लिए सड़क किनारे सरकारी बांस के बागान विकसित करने की मांग की। इससे उन्हें सस्ती दर पर बांस मिल सकेगा और उनकी पारंपरिक आजीविका को सहारा मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के भैंसा में बन रहा रेलवे-ओवरब्रिज अंतिम चरण में:अक्टूबर के अंत तक होगा तैयार; केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया दौरा
    Next Article
    बुलंदशहर में सजा विशाल कबड्डी टूर्नामेंट:प्रदीप भारद्वाज की पहल पर आयोजन, समाजसेवी उमेश पंडित ने किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment