Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत:तापमान में गिरावट दर्ज, अगले 5 दिन खराब रहेगा मौसम

    2 hours ago

    2

    0

    मऊ जनपद में रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। सुबह करीब 10 बजे के बाद जिले के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान था। हालांकि, बारिश के बाद मौजूदा तापमान घटकर लगभग 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस दौरान लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। बादलों की गरज और तेज बौछारों ने मौसम को और ठंडा कर दिया। इस अच्छी बारिश से खेतों की मिट्टी पूरी तरह भीग गई है, जिससे किसानों को लाभ होगा। अब किसान अपने खेतों की जुताई जैसे कृषि कार्य शुरू कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। इससे तापमान में गिरावट और हवा में ठंडक महसूस की जा रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले 5 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस अवधि में आंधी और बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्सीडेंट के बाद लाश फेंककर भागा बाइक सवार:झांसी में भाई ने कहा- भीड़ में बोला अस्पताल ले जाएंगे, 1 Km दूर शव मिला
    Next Article
    महिला ने पति समेत पांच पर दर्ज कराई रिपोर्ट:बांदा में दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment