Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव की शारदा नहर में डूबा 14 साल का किशोर:दोस्तों संग नहाने गया था, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोर की शारदा नहर में डूबने से मौत हो गई। यह घटना शोभाखेड़ा गांव के पास हुई, जब किशोर अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था। मृतक की पहचान लखनऊ के सहादतगंज निवासी असाज अहमद (14) के रूप में हुई है। बताया गया कि असाज अपने कुछ दोस्तों के साथ औरास क्षेत्र में आया था। रविवार सुबह वे सभी शारदा नहर में नहाने पहुंचे। नहाते समय असाज का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर के तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके दोस्तों ने असाज को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहर का तेज बहाव इतना अधिक था कि वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही देर में असाज गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद किशोर का शव नहर से बाहर निकाला। इस बीच, घटना की सूचना असाज के परिजनों को दी गई। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई थी। हालांकि, परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया या पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वे बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ लखनऊ ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं चाही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में इस साल डेढ़ लाख भर्तियां होंगी:योगी का ऐलान, इनमें हजारों शिक्षक, 45 हजार होमगार्ड और दरोगा
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में आज 7 केंद्रों पर NEET परीक्षा:3227 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल, CCTV-जैमर से होगी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment