Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में आज 7 केंद्रों पर NEET परीक्षा:3227 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल, CCTV-जैमर से होगी निगरानी

    1 hour ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में रविवार को सात अलग-अलग केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जैमर भी लगाए गए हैं। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जो 1:30 बजे तक ही मान्य रहेगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिले में कुल 3227 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों में राजकीय पॉलिटेक्निक में 480, राजकीय इंटर कॉलेज में 384, धर्मसभा इंटर कॉलेज में 528, गुरुनानक इंटर कॉलेज में 480, युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 395, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 480 और अब्दुल कलाम आजाद बालिका इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और आवश्यकतानुसार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आभूषण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव की शारदा नहर में डूबा 14 साल का किशोर:दोस्तों संग नहाने गया था, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया
    Next Article
    मंत्री असीम अरुण की पहल:हम सब ने ठाना है: स्वच्छ, प्लास्टिक-मुक्त और हरित 'बड़ा मंगल' मनाना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment