Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में खेत में मिला 12वीं के छात्र का शव:शरीर पर चोट के निशान, हत्या कर शव फेंके जाने का आशंका

    6 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी विपुल यादव (पुत्र भूपेंद्र यादव) के रूप में हुई है। विपुल कक्षा 12 का छात्र था और उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय कुछ लोग खेतों की ओर गए थे, तभी उनकी नजर सिवान में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और फिर शव को यहां लाकर फेंका गया। सीओ मधुबन अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि मृतक का नाम विपुल यादव, पुत्र भूपेंद्र यादव, निवासी अरदौना रहिया, थाना हलधरपुर, जनपद मऊ है और उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई कार:आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर एक युवक की मौत और दो गंभीर घायल
    Next Article
    आजमगढ़ में शराब सेल्समैन के साथ जमकर मारपीट:पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा, दुकान खुलवाकर मांग रहे थे शराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment