Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SI अभ्यर्थी बोले- पेपर ईजी मगर टाइम ईश्यू:शाहजहांपुर में कुछ अभ्यर्थियों ने मैथ आसान बताई, हिंदी की रचनाएं कठिन

    14 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में यूपी एसआई भर्ती परीक्षा की पहली पाली शनिवार को संपन्न हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी, जिसमें समय प्रबंधन और हिंदी के प्रश्न प्रमुख मुद्दे रहे। यह परीक्षा शाहजहांपुर के 13 केंद्रों पर शनिवार और रविवार को आयोजित की जा रही है। विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। इस्लामिया इंटर कॉलेज जैसे परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात था। बदायूं की अभ्यर्थी नेहा कौशल ने बताया कि पेपर आसान था, लेकिन समय प्रबंधन में थोड़ी दिक्कत आई। उन्होंने कहा कि प्रश्न बहुत कठिन नहीं थे और जिन्होंने थोड़ी भी पढ़ाई की है, वे आसानी से हल कर सकते थे। व्यवस्थाएं भी संतोषजनक थीं। कन्नौज के वीरेंद्र कुमार ने भी पेपर को आसान बताया, खासकर गणित के प्रश्नों को। वहीं, फर्रुखाबाद के रोहित ने कहा कि पेपर स्तर का था, बहुत आसान नहीं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पूरा पेपर हल किया, लेकिन सामान्य अध्ययन (जीएस) के कुछ प्रश्न उम्मीद के मुताबिक नहीं आए। लखनऊ के सत्यम सिंह ने कहा कि यदि ठीक से पढ़ाई की गई हो तो पेपर आसानी से हल किया जा सकता है। उन्होंने गणित को आसान बताया, लेकिन हिंदी की रचनाओं से संबंधित प्रश्नों को काफी कठिन बताया। सत्यम के अनुसार, समय का सही प्रबंधन करने पर ही अच्छा स्कोर किया जा सकता है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीसीटीवी कंट्रोल रूम की भी निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में ट्रक की टक्कर से नाबालिग छात्र की मौत:स्कूल से वापस घर लौटते समय हुआ हादसा, भाई गंभीर घायल
    Next Article
    मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण- 96% नोटिसों की सुनवाई पूरी:ADM ने शेष मामलों के जल्द निस्तारण का दिया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment