Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा:2 किलोवाट पर 60% सब्सिडी, पोर्टल पर कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

    7 hours ago

    1

    0

    मऊ में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें भारत सरकार की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की पहल पर चर्चा की गई। एडीएम ने बताया कि इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है। पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकेगी, जिससे बिजली बिल में कमी आएगी। अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आय अर्जित करने का अवसर भी मिलेगा। योजना के अंतर्गत, 2 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम पर कुल लागत का 60% और 3 किलोवाट तक की अतिरिक्त क्षमता पर 40% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना कार्बन उत्सर्जन को कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनपद के बड़े होटल-रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप, लोक निर्माण विभाग से जुड़े ठेकेदार, आबकारी लाइसेंसधारक दुकानदार और ईंट भट्ठा संचालकों को अनिवार्य रूप से सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से भी अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगवाकर अन्य लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया। परियोजना अधिकारी डूडा, अरविंद पाण्डेय ने बताया कि इच्छुक नागरिक आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल और छत के स्वामित्व का प्रमाण आवश्यक होगा। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के विवाद में CM ने लिया संज्ञान:ट्रस्ट विवाद से प्रभावित हो रहा स्कूल का माहौल, डीएम को दिए जांच के आदेश
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम के सीटीओ से अनुशासनहीनता:जोनल अधिकारी-3 ने सीटीओ को लिखा, फालतू की बात न करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment