Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में रोजगार सृजन दिवस:सीडीओ ध्रुव खंडिया पहुंचे सुतरही गांव, बावन श्रमिकों का माला पहनाकर सम्मान

    8 hours ago

    1

    0

    मऊ के करहां में विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत सोमवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की सुतरही और उमनपुर ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार सृजन दिवस मनाया गया। नवागत मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खंडिया ने दोनों ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर रोजगार कार्यों की स्थिति देखी। सुतरही ग्राम पंचायत में करमु के घर से कुंवर के खेत तक चकबंध निर्माण कार्य में लगे 52 श्रमिकों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने श्रमिकों से मजदूरी भुगतान, जॉब कार्ड और ई-केवाईसी की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि योजना के तहत श्रमिक परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिन रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्र में कीर्ति और गौरी को मिला स्नेह:बेहतर भविष्य की जगी उम्मीद, आकांक्षा समिति अध्यक्ष ने दिए उपहार
    Next Article
    अमिताभ बच्चन ने फैन से हाथ मिलाने से किया इनकार:सिक्यॉरिटी तोड़कर करीब आई बच्ची; सुरक्षा टीम से दूर ले जाने को कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment