Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में रास्ते के विवाद में मारपीट का VIDEO:सरकारी जमीन पर गड्ढा खोदने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में सरकारी जमीन 'नवीन परती' को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि ग्रामीण सुरेंद्र यादव ने रास्ते में गड्ढा खोदकर उसे अवरुद्ध कर दिया, जिससे निर्माण कार्य बाधित हो गया। इस घटना के संबंध में मिश्रौली गांव के ग्राम प्रधान उपेंद्रनाथ यादव ने हलधरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, यह रास्ते का विवाद वर्ष 2022 से चला आ रहा है। आरोप है कि संबंधित जमीन पर कब्जे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। ग्राम प्रधान द्वारा रास्ते के निर्माण की बात कहे जाने पर कथित तौर पर गड्ढा खोद दिया गया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और बात मारपीट तक जा पहुंची। हलधरपुर थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मक्का में बिजनौर के युवक की जिंदा जलकर मौत:सेल्स मैनेजर की कार में बस की टक्कर से लगी आग, साऊदी में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
    Next Article
    GRP को मिला नया LOGOI:रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन 'अंकुश'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment