Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज: ई-रिक्शा से आए चोरों ने दो कारों की बैटरी:पेशेवर अंदाज में 3 मिनट में बोनट खोलकर ले गए, वारदात CCTV में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मम्फोर्डगंज इलाके में 21 मई की रात करीब 3 बजे दो चोरों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों की बैटरियां चुरा लीं। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। नितिन जायसवाल और सचिन जायसवाल की दो ऑल्टो कारें घर के बाहर खड़ी थीं, जिन्हें चोरों ने निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों आरोपी ई-रिक्शा से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गमछा बांध रखा था। फुटेज के अनुसार, चोरों ने बेहद पेशेवर तरीके से कुछ ही सेकंड में कारों का बोनट खोला और बैटरियां निकाल लीं। इसके बाद वे दोनों बैटरियों को ई-रिक्शा पर लादकर मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने की यह तेजी और सटीकता उनके पेशेवर गिरोह से जुड़े होने की आशंका को बढ़ाती है। सुबह जब कार मालिकों ने अपनी गाड़ियां स्टार्ट करने की कोशिश की, तो उन्हें बैटरियां गायब मिलीं। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड पाई गई। पीड़ितों ने कर्नलगंज थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ई-रिक्शा और उसके चालक तक पहुंचने के लिए आसपास के इलाकों में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी वाहन और बैटरी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने रात में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:मां के पहुंचने पर कमरे में फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    कानपुर चिड़ियाघर में गूंजी 'ढोल' की किलकारी:विशाखापत्तनम से आए मेहमानों का कुनबा बढ़ा, तीन नन्हे शावकों ने लिया जन्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment