Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत:वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गोंठा बाईपास के पास हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गोंठा बाईपास के पास शनिवार रात करीब 8:30 बजे दो ट्रेलरों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पीछे चल रहे ट्रेलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, आगे चल रहे ट्रेलर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रेलर का चालक साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। मृतक चालक की पहचान कुशीनगर जनपद के पड़रौना थाना क्षेत्र स्थित विजयीपुर निवासी 26 वर्षीय सैफ अली उर्फ आलम पुत्र कासिम अली के रूप में हुई है। वह शनिवार को गोरखपुर में बालू गिराकर चकिया, वाराणसी जा रहा था। उसके आगे उसी मालिक का एक और ट्रेलर चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर फंसे हुए चालक को बाहर निकाला गया। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे के बाद फोरलेन की एक लेन पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने दोनों ट्रेलरों को किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:एसपी ने 422 दारोगा-सिपाहियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों का किया तबादला
    Next Article
    श्रावस्ती मे रील बनाने से रोका,पत्नी प्रेमी संग फरार:दो बच्चों को घर छोड़ा, पति ने जेवर-नकदी लौटाने की मांग की, पुलिस को शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment