Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती मे रील बनाने से रोका,पत्नी प्रेमी संग फरार:दो बच्चों को घर छोड़ा, पति ने जेवर-नकदी लौटाने की मांग की, पुलिस को शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के भंभरी भगवानपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर प्रेमी के साथ घर छोड़कर जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ननकू का कहना है कि उसकी पत्नी रील बनाने की शौकीन थी, जिसे लेकर रोकने के बाद 14 मई को वह घर से चली गई। ननकू के अनुसार, कथित तौर पर उसकी पत्नी घर से जाते समय करीब एक लाख रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात भी साथ ले गई। चौंकाने वाली बात यह है कि वह अपने दो बच्चों को घर पर ही छोड़ गई, दोनों बच्चे छोटे हैं। पेशे से राजमिस्त्री ननकू ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह लगभग आठ बजे काम पर निकलता था और शाम छह बजे के बाद घर लौटता था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। जानकारी के मुताबिक, पत्नी के दिल्ली-गाजियाबाद में होने की आशंका है, जबकि उसके साथ गया युवक भिनगा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। ननकू ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी पत्नी को वापस लाया जाए और वह घर से ले गए रुपये व जेवरात लौटा दे। उसने कहा कि इसके बाद यदि उसकी पत्नी कहीं और जाना चाहती है, तो वह स्वतंत्र है। ननकू ने यह भी चिंता व्यक्त की कि पत्नी के पास नकदी और जेवरात होने के कारण किसी अनहोनी की स्थिति में आरोप उस पर आ सकता है। पीड़ित पति ने प्रशासन से पत्नी और उसके साथ गए युवक की तलाश करने तथा इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत:वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर गोंठा बाईपास के पास हुआ हादसा
    Next Article
    अंबेडकरनगर में गोदाम से 189 बोरी राशन बरामद:कालाबाजारी के लिए छिपाया गया था चावल, चीनी और गेहूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment