Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में युवक ने तमंचे के साथ बनाई रील:कमर पर पिस्टल लगाकर वीडियो अपलोड किया, पुलिस कर रही तलाश

    11 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध तमंचे के साथ रील बनाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो में युवक पहले अपनी कमर में एक पिस्टल लगाए हुए दिखाई देता है। इसके बाद वह उसे निकालकर जमीन पर रखता है और कैमरे के सामने उसका प्रदर्शन करता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था, जिसके बाद यह व्यापक रूप से प्रसारित हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में युवाओं में सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन बढ़ा है। हालांकि, कुछ युवक इस दौरान कानून और सामाजिक मर्यादा की सीमाओं का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने पुष्टि की कि वायरल वीडियो में एक युवक तमंचे के साथ दिख रहा है, जिसकी पहचान की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि युवक की पहचान होते ही उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया जाएगा। इसके उपरांत उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसे गैरकानूनी और खतरनाक कृत्यों से बचें। ऐसा न करने पर उन्हें सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:दाहिना पैर बीच से टूटकर अलग हुआ, हड्डी निकल आई; तड़प-तड़पकर दम तोड़ा
    Next Article
    अयोध्या पुलिस ने नवजात के शव का अंतिम संस्कार कराया:तीन दिन पहले महादेव घाट पर मिला था शव, पीएम रिपोर्ट में नेचुरल डेथ की पुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment