Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या पुलिस ने नवजात के शव का अंतिम संस्कार कराया:तीन दिन पहले महादेव घाट पर मिला था शव, पीएम रिपोर्ट में नेचुरल डेथ की पुष्टि

    9 hours ago

    1

    0

    तीन दिन पहले गोसाईगंज में महादेव घाट पर मिले नवजात के शव का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार शाम शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। रिपोर्ट में स्वाभाविक मौत होने की पुष्टि हुई। गोसाईगंज थानाध्यक्ष शारदेन्दू दूबे ने बताया कि शव की पहचान करने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को महादेव घाट के समीप कुछ महिलाओं ने कपड़े में लिपटा नवजात का शव देखा था। महिलाओं ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मंदिर के पुजारी रवि बाबू जायसवाल ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुबह के समय शिशु को कपड़े और पन्नी में लपेटकर नदी में फेंक दिया होगा। नवजात की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के अस्पतालों में पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरके मर्चरी में रखवा दिया था। आज शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में युवक ने तमंचे के साथ बनाई रील:कमर पर पिस्टल लगाकर वीडियो अपलोड किया, पुलिस कर रही तलाश
    Next Article
    18 फिट गहराई से दो किशोरियों के शव बरामद:हरदोई में 24 घंटे बाद SDRF ने तालाब से निकाले, गांव में शोक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment