Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा:होली पर अभियान में भरवाए लिखित बांड, कार्रवाई करने की चेतवानी

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ में होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कोपागंज थाना क्षेत्र में सुबह से ही विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वाले कई लोगों को पकड़ा गया। सुबह करीब 10 बजे तक चले इस अभियान में मुख्य चौराहों और बाजारों में सघन जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर उनकी जांच की। कुछ लोग नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए, जबकि कुछ युवक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर हुड़दंग कर रहे थे। पुलिस टीम सभी पकड़े गए लोगों को थाने ले गई, जहां उनसे लिखित आश्वासन लिया गया कि भविष्य में शराब पीकर वाहन नहीं चलाएंगे और यातायात नियमों का पालन करेंगे। पहली बार पकड़े गए लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं घोसी क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने भी सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पहली बार चेतावनी दी गई है, लेकिन दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सतर्कता का सकारात्मक असर देखने को मिला और पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी रही। अधिकारियों ने बताया कि आमजन की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली खेलकर लौट रहे युवक के दोनों पैर टूटे:फर्रुखाबाद में दो अलग-अलग हादसों में 5 घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    बस्ती में दहेज के लिए गर्भवती विवाहिता से मारपीट, गर्भपात:ससुराल पक्ष के 11 लोगों पर केस दर्ज, जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment