Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होली खेलकर लौट रहे युवक के दोनों पैर टूटे:फर्रुखाबाद में दो अलग-अलग हादसों में 5 घायल, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में कुल पांच युवक घायल हुए, जिनमें से एक युवक के दोनों पैर टूट गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना शहर क्षेत्र में हुई, जहां फतेहगढ़ के मोहल्ला रखा निवासी आकाश (पुत्र रविंद्र) अपने दोस्त मोहित (पुत्र दिनेश) के साथ बाइक से होली खेलकर घर लौट रहा था। अचानक हुए हादसे में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला लोहिया अस्पताल पहुंचाया। आकाश के चाचा महावीर ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आकाश के दोनों पैर टूट गए हैं और उसका इलाज जारी है। हालांकि, हादसे की सटीक जगह की जानकारी नहीं मिल पाई है। दूसरी घटना कादरी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढ़पुर में फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर अनोखे लाला की दुकान के पास हुई। इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। ग्राम नरायनपुर निवासी सूरज और अंकित बाइक से फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद जा रहे थे। सूरज ने बताया कि फतेहगढ़ निवासी हर्ष ने अचानक अपनी बाइक क्रॉस कर दी, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। इस टक्कर में अंकित घायल हो गया, जबकि सूरज के होंठ पर मामूली चोट आई। दूसरी बाइक चला रहे हर्ष के सिर में चोट लगी है। दोनों घायल युवकों को भी एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर डीएम-एसपी ने संभाली कमान:जुलूस मार्गों का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की
    Next Article
    मऊ पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ा:होली पर अभियान में भरवाए लिखित बांड, कार्रवाई करने की चेतवानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment