Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में 42 डिग्री तापमान, जनजीवन प्रभावित:डीएम ने सरकारी कार्यालयों और कोर्ट-कचहरी का समय बदला

    15 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। यहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। बाजारों व मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी कम हो गई है। गर्मी की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने एक विशेष आदेश जारी किया है। इसके तहत, कोर्ट-कचहरी सहित कई सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब ये कार्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। प्रशासन का मानना है कि यह निर्णय दोपहर की अत्यधिक गर्मी से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक था। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें। विशेष रूप से दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच हीट वेव का प्रभाव सबसे अधिक रहता है, इसलिए इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करने के निर्देश दिए गए उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, मौसमी फल खाने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी। साथ ही, डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ओआरएस का सेवन करने को भी कहा गया है। यदि किसी व्यक्ति को चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना या अत्यधिक थकान लगे, तो तत्काल नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने पर्यावरण संरक्षण को गर्मी से राहत का स्थायी उपाय बताया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अभी से अपने आसपास वृक्षारोपण के लिए स्थान चिन्हित करें, ताकि जुलाई माह में अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जा सके और भविष्य में तापमान को नियंत्रित किया जा सके। आसपास के जिलों में भी गर्मी का यही हाल है। प्रशासन लगातार लोगों को सतर्क रहने और अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ विधानसभा सीट पर भाजपा बनी पहली पसंद:सुभासपा दूसरे स्थान पर, सपा से अल्ताफ अंसारी पहली पसंद; जानिए विधायक की स्थिति
    Next Article
    रात में आंधी और बूंदाबादी, दोपहर में गर्मी से बेहाल:रात का तापमान सामान्य से 3.7°C अधिक, आज शाम और कल हो सकती है बूंदाबांदी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment