Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊरानीपुर सीट पर अपना-दल एस से पहली पसंद डॉ.रश्मि आर्य:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ. एमएल आर्य, सपा से अजय अतरौली

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी की मऊरानीपुर सीट पर अपना दल (एस) की विधायक डॉ. रश्मि आर्य को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 73% जनता का मत है कि उनको टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि, अपना दल (एस) के उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद डॉ. रश्मि आर्य ही हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद समाजवादी पार्टी है। दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर अपना दल (एस) हैं। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद डॉ. एमएल आर्य हैं। उन्हें 67% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार हैं, उनको 18% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पवन गौतम हैं। उन्हें 5% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद अजय अतरौली हैं। इन्हें 75% लोगों ने पसंद किया है। रघुवीर चौधरी को 15% और सतीश जतारिया को 1% लोगों ने पसंद किया है। अपना दल (एस) में पहली पसंद डॉ. रश्मि आर्य हैं। उन्हें 91% लोगों ने पंसद किया। दूसरे नंबर पर विजय बरार कछुवारे को 5% और रघुनाथ प्रसाद एवं सचिन भारती को 1-1% लोगों ने पंसद किया है। बसपा में रोहित रतन को 45% लोगों पसंद किया है। कोरीविजय कंचन को 23% और कृष्णवीर सिंह को 16% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही:पंचायत सहायकों को नोटिस, सेवा समाप्ति की चेतावनी
    Next Article
    स्वामी-अविमुक्तेश्वरानंद मठ से चांदी का हार-पात्र चोरी:वाराणसी आश्रम के हनुमान मंदिर में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, CCTV में दिखे बाइक सवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment