Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही:पंचायत सहायकों को नोटिस, सेवा समाप्ति की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के तरकुलवा विकासखंड में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता और शून्य प्रगति पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी ने सख्त कार्रवाई की है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सहायकों को नोटिस जारी कर सेवा समाप्ति और निष्कासन की चेतावनी दी गई है। खंड विकास अधिकारी परशुराम राम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री शासन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसके बावजूद, कई पंचायत सहायकों द्वारा इसमें गंभीर लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना हो रही है। उन्होंने कहा कि कई बार मौखिक निर्देश देने के बाद भी कार्य में कोई संतोषजनक प्रगति नहीं दिखी। इसी के चलते संबंधित पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस पाने वालों में पिपरहिया की संध्या यादव, बिशनपुर दलपत की रिचा राव, हरपुर की अंजू यादव, कैथवलिया की रिचा राव और कमधेनवा की अंशु रानी सत्संगी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, मथुरा छापर की नम्रता सिंह, नरहरपट्टी की प्रिया कुशवाहा, बेलही के विपिन यादव और हरपुर निजाम के सतीश यादव को भी नोटिस जारी किया गया है। बीडीओ ने निर्देश दिया है कि यदि संबंधित पंचायत सहायकों की प्रगति संतोषजनक पाई जाती है, तो ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव कार्यालय को स्पष्टीकरण भेजें। अन्यथा उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति और निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी परशुराम राम ने जोर देकर कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले फार्मर रजिस्ट्री अभियान में रुचि न दिखाना एक गंभीर मामला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कड़े कदम से पंचायत सहायकों में हड़कंप मच गया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि किसानों के हित से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान को समय पर पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विपक्ष ने महिला आरक्षण विधेयक का किया विरोध:भाजपा उपाध्यक्ष कमलावती सिंह ने साधा निशाना, बताया विश्वासघात
    Next Article
    मऊरानीपुर सीट पर अपना-दल एस से पहली पसंद डॉ.रश्मि आर्य:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार डॉ. एमएल आर्य, सपा से अजय अतरौली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment