Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मवाना में फोटोग्राफर पर लूट के इरादे से हमला:घायल फोटोग्राफर ने किया मुकाबला, बदमाश टी-शर्ट छोड़ भागा

    6 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मवाना में शुक्रवार रात एक फोटोग्राफर पर लूट के इरादे से हमला किया गया। अज्ञात बदमाश ने ईंट से हमला कर फोटोग्राफर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि, घायल होने के बावजूद फोटोग्राफर ने बदमाश का मुकाबला किया, जिसके बाद हमलावर अपनी टी-शर्ट छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल फोटोग्राफर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी सुशील नूनीवाल (पुत्र सुरेश चंद्र) पेशे से फोटोग्राफर हैं। उनके छोटे भाई पत्रकार हैं। शुक्रवार रात सुशील को एक शादी समारोह में फोटोग्राफी के लिए जाना था। वह अपने साथी का इंतजार करने के लिए मवाना स्थित पक्का तालाब के पास रोडवेज के सामने बने यात्री शेड में बैठे थे। उनके पास एक बैग और मोबाइल फोन था। इसी दौरान एक अज्ञात बदमाश वहां पहुंचा और सुशील के पास मौजूद बैग तथा मोबाइल लूटने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। बदमाश ने पास पड़ी ईंट उठाकर सुशील के चेहरे पर जोरदार वार किया। इस अचानक हुए हमले से सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके चेहरे से खून बहने लगा। घायल होने के बावजूद सुशील ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान हुई हाथापाई में हमलावर की टी-शर्ट सुशील के हाथ में आ गई। खुद को घिरता देख बदमाश अपनी टी-शर्ट उतारकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। सुशील के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलने पर सुशील के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। सुशील के परिवार वालों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पुलिस टीम को महिलाओं ने घेरा, VIDEO:प्रधान के पति को पकड़ने गई थी, सिपाही का डंडा छीना, इंस्पेक्टर की वर्दी खींची
    Next Article
    बरेली के 19 केंद्रों पर कल से दरोगा भर्ती परीक्षा:32 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य, अभेद्य किले में तब्दील होंगे परीक्षा केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment