Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पुलिस टीम को महिलाओं ने घेरा, VIDEO:प्रधान के पति को पकड़ने गई थी, सिपाही का डंडा छीना, इंस्पेक्टर की वर्दी खींची

    4 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में रुपजहां हत्याकांड के फरार आरोपी प्रधानपति लेखराज पाल को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम को महिलाओं ने घेर लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक सिपाही का डंडा छीन लिया गया और इंस्पेक्टर की वर्दी खींची गई। पुलिस पर पिता-पुत्रों को हिरासत में लेने का आरोप है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया। यह घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे असमोली थाना क्षेत्र के मतवाली पट्टी जग्गू गांव में हुई। थाना असमोली में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ प्रधानपति लेखराज पाल को पकड़ने पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचते ही महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया और टीम को घेर लिया। परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक लड़की के कपड़े फाड़े और डंडे से पिटाई की। झड़प के दौरान एक महिला ने सिपाही का डंडा छीन लिया। ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस ने चंद्रभान और उनके दो बेटों, लोको पायलट रवि पाल और सौरभ पाल को हिरासत में ले लिया, जबकि मुख्य आरोपी लेखराज पाल को गिरफ्तार नहीं किया गया। ग्रामीण प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस निर्दोष लोगों को ले गई है, जिनमें रवि पाल जैसे लोग शामिल हैं जिनकी हाल ही में नौकरी लगी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया और महिलाओं के साथ बदतमीजी व मारपीट की। पुलिस टीम को घेरने और महिलाओं द्वारा विरोध करने के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में पुलिस एक सफेद रंग की गाड़ी को ग्रामीणों से छुड़ाकर ले जाती दिख रही है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई को रिकॉर्ड किया है। महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने पुलिस का डंडा छीना था, क्योंकि उनके साथ मारपीट की जा रही थी। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि हत्या कांड मामले में फरार चल ग्राम प्रधानपति लेखराज पाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश देने के लिए गई थी। गांव में इस दौरान क्या घटना हुई है इसकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में मिले शव की हुई पहचान:प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका, आर्केस्ट्रा में काम करती थी युवती
    Next Article
    मवाना में फोटोग्राफर पर लूट के इरादे से हमला:घायल फोटोग्राफर ने किया मुकाबला, बदमाश टी-शर्ट छोड़ भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment