Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती बोलीं- ब्राह्मण हमारे साथ आए, इसलिए सपा बौखलाई:सपा का PDA प्रेम छलावा, BSP ही बहुजन की असली पार्टी

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांशीराम जयंती पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से वोटों की ताकत के जरिए सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए एकजुट होने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा ही बहुजन समाज की असली पार्टी है। बाकी सभी पार्टियां स्वार्थ की साथी हैं। मायावती ने ‘X’ पर लिखा- कांशीराम ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की सोच और मूवमेंट को पूरे देश में जिंदा किया। बहुजन समाज को एकजुट करने के लिए ऐतिहासिक काम किया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हमारे सभी कार्यकर्ता बसपा मूवमेंट से जुड़कर मिशनरी और ईमानदार अंबेडकरवादी बनें और अपने वोट की शक्ति से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करें। कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाने को लेकर बसपा ने सपा पर हमला बोला। उन्होंने एक प्रेस नोट जारी कर कहा- इनका पीडीए प्रेम सिर्फ छलावा है। इन लोगों को इन वर्गों और इनके महापुरुषों की याद सिर्फ चुनाव के वक्त ही आती है। सरकार बन जाने पर वे उन्हें दरकिनार करने में जरा-सा भी वक्त नहीं लगाते। इससे पहले, कांशीराम की 92वीं जयंती के मौके पर प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज रहीं। बसपा ने ‘चलो लखनऊ’ का नारा देते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे। इसके अलावा, सपा की बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी ने भी कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाया। पहले तस्वीरें- अब जानिए मायावती की 5 बड़ी बातें 1. BSP ही 'बहुजन समाज' की 'असली पार्टी' मायावती ने 9 माल एवेन्यू स्थित बसपा केंद्रीय कैंप कार्यालय में कांशीराम की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नक्शेकदम पर चलने वाली BSP ही 'बहुजन समाज' की 'असली पार्टी' है। सपा और दूसरी विरोधी पार्टियां कथनी और करनी में भारी अंतर वाले दल हैं। इनसे सावधान रहकर ही बाबा साहेब के अधूरे कारवां को आगे बढ़ाकर कांशीराम जी के सपनों को साकार किया जा सकता है। 2. पार्टी से दगा करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत मायावती ने कहा- हमें सांसदी और विधायकी का लालच देकर 'बहुजन समाज' के वोट की शक्ति को कमजोर करने वाली पार्टियों से सावधान रहना होगा। इसके साथ ही निजी लाभ के लिए पार्टी और मूवमेंट से दगा करने वालों से भी उचित दूरी बनाकर रखने की जरूरत है। ऐसे ही लोगों के कारण बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण के बाद उनका आत्म-सम्मान का मूवमेंट बिखरा रहा। 3. सपा, काम की कम और नाम की पार्टी ज्यादा मायावती ने कहा- दलितों, पिछड़ों और मुस्लिम समाज का शोषण करने वाली पार्टियों में खासकर सपा और अब इनका पीडीए प्रेम छलावा है। चुनावी स्वार्थ के अलावा इनका कोई और मकसद नहीं होता। सपा, कांग्रेस और भाजपा की तरह ही 'बहुजन समाज' के लिए काम की कम और नाम की पार्टी ज्यादा है। यह कोई आरोप नहीं, बल्कि इन पार्टियों का इतिहास है। 4. कांशीराम को भारतरत्न से सम्मानित करने में देरी न करे भाजपा बसपा सुप्रीमो ने कहा- मुस्लिम समाज ने पहले ही सपा समेत तमाम विरोधी पार्टियों से काफी हद तक दूरी बना ली है। अब ब्राह्मण समाज के भी बसपा से जुड़ने से सपा की राजनीतिक और जातिवादी दुश्मनी और तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब को भारतरत्न से सम्मानित नहीं किया। अब केंद्र की भाजपा सरकार भी कांशीराम को भारतरत्न से सम्मानित करने में देरी कर रही है। दरअसल, शुक्रवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग का प्रस्ताव पास किया गया था। 5. बातें कम और काम अधिक' की नीति में विश्वास करती है बसपा मायावती ने कहा- लोगों को अच्छी तरह से पता है कि बसपा 'बातें कम और काम अधिक' की नीति में विश्वास करती है। दूसरी पार्टियां केवल हवाहवाई बातों, लुभावनी घोषणाओं और दावों के साथ-साथ 'अच्छे दिन' के हसीन सपनों के जरिए वरगलाने में ही जनता को उलझाए रखना चाहती हैं। जिसके चक्रव्यू में फंसकर जनता का जीवन काफी कुछ त्रस्त बना हुआ है। प्रदेश के 12 मंडलों से लखनऊ आए बसपाई लखनऊ में डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर प्रदेश के 12 मंडलों से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की थी। सोशल मीडिया पर भी ‘15 मार्च चलो लखनऊ’ अभियान चलाया गया, पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर में भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कांशीराम को श्रद्धांजलि देकर उनके विचारों को याद किया। 2027 की तैयारी में जुटीं मायावती सपा ने कांशीराम जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी की बाबा साहेब आंबेडकर वाहिनी ने कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव रामबाबू सुदर्शन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में प्रदेश और देशभर में जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न जिलों, नगरों और गांवों में श्रद्धांजलि सभाएं, विचार गोष्ठियां और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सामाजिक न्याय के संघर्ष को किया याद रामबाबू सुदर्शन ने कहा- मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन वंचित, शोषित, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष किया। कांशीराम के बारे में जानिए- ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- योगी का आदेश- जाति पर अमर्यादित कमेंट न करें:दरोगा भर्ती परीक्षा में कलावा नहीं काटा जाएगा; अवसरवादी के विकल्प 'पंडित' पर बवाल यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में पूछा गया- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को क्या कहेंगे? इसके विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी थे। सवाल के सामने आते ही विरोध शुरू हो गया। सीएम योगी ने मामले पर सख्त रुख अपनाया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी का आदेश- जाति पर अमर्यादित कमेंट न करें:दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन; अब कलावा-मंगलसूत्र नहीं उतरवाया जाएगा
    Next Article
    वाराणसी के जिला अस्पताल में शराब पीते कर्मचारियों का VIDEO:पैथोलॉजी लैब में छलके जाम, CMS बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment