Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    योगी का आदेश- जाति पर अमर्यादित कमेंट न करें:दरोगा भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन; अब कलावा-मंगलसूत्र नहीं उतरवाया जाएगा

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र में पूछा गया- अवसर के हिसाब से बदल जाने वाले को क्या कहेंगे? इसके विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी थे। सवाल के सामने आते ही विरोध शुरू हो गया। सीएम योगी ने मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने भर्ती बोर्ड के सभी चेयरपर्सन को निर्देश दिए कि किसी भी जाति, पंथ या समुदाय की मर्यादा और आस्था से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में न हो। बार-बार ऐसी गलती करने वालों को तुरंत प्रतिबंधित किया जाए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- यह मामला स्वीकार्य नहीं है। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के तीन ब्राह्मण विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, प्रकाश द्विवेदी और रमेश मिश्र ने भी विरोध जताते हुए सीएम को लेटर लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, मामला बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गया है। यूपी बीजेपी कार्यालय में भी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में कुछ पदाधिकारियों ने इसे गलत बताया। मामले को तूल पकड़ते देखकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों से धार्मिक या सांस्कृतिक चिह्न, जैसे कलावा या मंगलसूत्र, न तो हटवाए जाएंगे, न ही उतरवाने का प्रयास किया जाएगा। नियम तोड़ने पर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रश्न पत्र का वो सवाल, जिस पर हो रहा बवाल दूसरे दिन की परीक्षा जारी, बरेली में हाथ के कड़े उतरवाए इधर, प्रदेशभर में दरोगा भर्ती की दूसरे दिन की परीक्षा चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर सख्त पहरा है। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की जा रही है। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया जा रहा है। कानपुर में परीक्षा केंद्र के बाहर कैंडिडेट्स हाथ में जूते पकड़कर लाइन में खड़े रहे। गोरखपुर में एक अभ्यर्थी चेन पहनकर पहुंचा तो उसे निकलवा दिया। बरेली में अभ्यर्थी के हाथ से कड़े उतरवाए गए। दरोगा भर्ती परीक्षा की तस्वीरें देखिए… दरोगा भर्ती और अवसरवादी पंडित के सवाल पर सियासत से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खाना नहीं दिया तो सौतेली मां को मार डाला:सिर पर हथौड़े से किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी बेटा गिरफ्तार
    Next Article
    मायावती बोलीं- ब्राह्मण हमारे साथ आए, इसलिए सपा बौखलाई:सपा का PDA प्रेम छलावा, BSP ही बहुजन की असली पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment