Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती बोलीं- धन्नासेठों के सहारे की जरूरत नहीं:अपने लोगों के खून-पसीने की कमाई से चुनाव लड़कर सत्ता हासिल करूंगी

    7 hours ago

    1

    0

    बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में सोमवार को पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक की। इसमें देशभर से 200 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। मायावती ने सभी से राज्यों की रिपोर्ट ली। उन्हें आगे कैसे काम करना है? इसका मंत्र भी दिया। खास बात रही कि बैठक में यूपी-उत्तराखंड के पदाधिकारी शामिल नहीं किए गए। मायावती ने कहा- जैसे-जैसे बीएसपी मजबूत होगी, वैसे-वैसे विरोधियों की साजिशें भी बढ़ेंगी। ऐसे में पार्टी को डटकर मुकाबला करते हुए आगे बढ़ना है। सत्ता की “मास्टर चाबी” हासिल करने के लक्ष्य पर काम करना है, ताकि समाज अपने पैरों पर खड़ा हो सके। उन्होंने कहा- दूसरी राजनीतिक पार्टियां और उनकी सरकारें गरीबों, किसानों और बहुजनों के खिलाफ नीतियां अपना रही हैं। भ्रष्टाचार और कथनी-करनी के फर्क की वजह से ये पार्टियां जनता का भरोसा खो रही हैं। ऐसे में बीएसपी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह जनता की नई उम्मीद बनकर उभरे। बसपा सुप्रीमो ने कहा- जो राजनीतिक पार्टियां और नेता बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों की मदद पर निर्भर रहते हैं, उनका क्या हाल होता है, सब जानते हैं। ऐसे दल जनता के हितों से धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं। इसी वजह से बीएसपी बड़े उद्योगपतियों और धन्नासेठों के सहारे नहीं चलती। पार्टी अपने लोगों की खून-पसीने की कमाई पर निर्भर रहती है। मायावती के संबोधन की बड़ी बातें… 1. बीएसपी चुनावी बॉन्ड, ट्रस्ट या चंदों के दबाव से मुक्त मायावती ने कहा- बीएसपी चुनावी बॉन्ड, ट्रस्ट या बड़े चंदों के दबाव से पूरी तरह मुक्त है। ऐसी ही पार्टियां और उनके कार्यकर्ता संविधान के कल्याणकारी उद्देश्यों को सही मायने में लागू कर सकते हैं और जनता के हित में काम कर सकते हैं। 2. निजी स्वार्थ के लिए बिकने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे उन्होंने कहा- जो लोग बहुजन समाज के हितों के बजाय अपने निजी स्वार्थ के लिए बिक जाते हैं, उन्हें बहुजन मिशन कभी माफ नहीं करेगा। ऐसे लोग अगर बीएसपी की वजह से आगे बढ़े और बाद में पार्टी से अलग हो गए, तो वे बहुजन समाज के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते। 3. हर देश खुद को “फर्स्ट” बनाने की होड़ में लगा मायावती ने कहा- दुनिया में हर देश खुद को “फर्स्ट” बनाने की होड़ में लगा है, जिससे शोषणकारी वैश्विक व्यवस्था और गहरे संकट में जा रही है। ऐसे में भारत सरकार के सामने किसानों और बहुजन समाज के हितों और भविष्य को सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है। सरकार दावा कर रही है कि व्यापारिक समझौते भारत की शर्तों पर किए जा रहे हैं। अगर यह दावा सच में हकीकत है और सिर्फ कागजी नहीं, तो यह देश के लिए बेहतर होगा। 4. अच्छे दिन आएंगे उन्होंने कहा- बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपना सर्वोच्च आदर्श मानने वाले बीएसपी आंदोलन को सहयोग करते हैं। ऐसे लोग अपनी क्षमता के अनुसार तन, मन और धन से मेरे और बीएसपी मिशन के साथ खड़े रहते हैं। मेरा विश्वास है कि उनके भी अच्छे दिन आएंगे। सामाजिक बदलाव और आर्थिक आजादी का रास्ता खुलेगा, जिससे वे हर तरह की मजबूरी और गुलामी से बाहर निकल सकें। 14 जनवरी को पार्टी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट, इसलिए आवास पर बैठक 14 जनवरी को बसपा कार्यालय के सभागार में शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिसके चलते वहां मरम्मत का काम चल रहा है। ओपन हॉल में भी निर्माण कार्य जारी है। इसी कारण मजबूरी में यह बैठक मायावती के निजी आवास पर आयोजित की गई। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- प्रयागराज- अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों के यौन शोषण मामले में FIR:पॉक्सो एक्ट में हुआ केस; शंकराचार्य बोले- मुकदमा करने वाला हिस्ट्रीशीटर, सच सामने आएगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के मामले FIR दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज FIR में शंकराचार्य के शिष्य मुकुंदानंद का भी नाम है। झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा के मुताबिक, 2-3 अज्ञात के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की याचिका पर प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शनिवार को FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में 2 बच्चों को पेश करके गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट में कैमरे के सामने बच्चों के बयान दर्ज हुए थे। अदालत ने 13 फरवरी को अपना आदेश रिजर्व रख लिया था। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां ने सुनाई बेटी की दर्दनाक दास्तां, प्रेमी ने पहले तड़पाया फिर पार कर दी दरिंदगी की सारी हदें
    Next Article
    अखिलेश बोले- रामभद्राचार्य को जेल भेज देना चाहिए था:केशव-पाठक को ऑफर दिया- 100 विधायक लाइए, मुख्यमंत्री बन जाइए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment